|
Some Views ....
कुछ बातें ......
जब तक हम अपने कुछ अनुभव दूसरों को नहीं बाटेंगें, तब तक हम दूसरों के अनुभव को जानने से वंचित रह जाएगें. हमारे आस-पास ऐसे बहुत व्यक्ति हैं जो बहुत अनुभवी हैं और हम उनके अनुभवों का लाभ ले सकते हैं.
रुपया-पैसा कमाने में ज्यादा ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपनी पहचान बनाने में ध्यान लगाया जाए. जब अपनी पहचान बनेगी तो फिर पैसा भी अपने आप आ जाएगा.
जीवन में सफलता के लिए जरूरी है कि मुझे अपनी संप्रेषण-कला को सुधारना होगा. इसके लिए मुझे अंग्रेजी और हिन्दी में अपना लेखन और बोलचाल को सुधारना होगा.
मेरी सच्ची धन-संपत्ति मेरा काम करने का तरीका होगा, जिससे मेरा नाम और पहचान बनेगी.
मुझे वही काम करना चाहिए, जिसमें मेरी रुचि हो. अपनी पढ़ाई के लिए मुझे विषयों का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि मेरी रुचि क्या है. मुझे इस बात से प्रभावित नहीं होना है कि मेरे दोस्तो ने क्या विषय लिए हैं .
सभी की शुभकामनाओं से मुझे सफलता मिलेगी, ऐसा मेरा विश्वास है. धन्यवाद.
- केशव सिंघल
|
|